Kolkata Knight Riders

IPL 2026 ऑक्शन से KKR इन 8 फिसड्डी खिलाड़ियों को करेगी बाहर? लिस्ट में कई बड़े नाम भी शामिल

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर के महीने में मिनी ऑक्शन होने वाला है. इससे पहले सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ऑक्शन से पहले बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है और कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है.

IPL 2026, KKR Release Players: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों को 15 नवंबर तक अपनी-अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. इससे पता चलेगा की कौन-कौन खिलाड़ी रिटेन हुआ है और कौन-कौन खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं. वहीं, ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपनी टीम में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है. कोलकाता फ्रेंचाइजी इस बार टीम के कुछ बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है. खबरें हैं कि केकेआर सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है और सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन में उतर सकती है. आइए जानते हैं ऐसे 8 खिलाड़ियों के बारे में जिसे केकेआर अपनी टीम से बाहर कर सकती है.

विज्ञापन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम वेंकटेश अय्यर का है, जिसे केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. वह आईपीएल 2025 ऑक्शन के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. हालांकि, वेंकटेश टीम की उम्मीदों पर खड़े नहीं उतरे और काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया. ऐसे में फ्रेंचाइजी अब उन्हें रिलीज कर अपना पर्स का बढ़ना चाहेगी. इसके बाद तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का नाम है, जिसे फ्रेंचाइजी ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन वो पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं, अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था. रहाणे पिछले सीजन कुछ खास नहीं कर पाए थे. ऐसे में उन्हें रिलीज किया जा सकता है. इसके बाद तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉन्सन है, जिसे फ्रेंचाइजी ने 2.80 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए. वहीं, मनीष पांडे (75 लाख) और अनुकुल रॉय (40 लाख) जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर केकेआर नए टैलेंटेड खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहेगी. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ