mumbai indians IPL 2026

IPL 2026 के प्लेऑफ में एंट्री के लिए मुंबई इंडियंस को जीतने होंगे इतने मैच, पांड्या पर बढ़ गया है दबाब

IPL 2026: 5 बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2026 में केकेआर को हराकर अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि उसके बाद टीम का प्रदर्शन लगातार गिरता गया. जिसके कारण ही अब टीम बैक टू बैक 3 मैच हार गई है. जिसके कारण टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही टीम पर बहुत ज्यादा दबाव बढ़ गया है. मुंबई की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं, लेकिन उसमें से कई फॉर्म में नहीं हैं. जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही है. उसके बाद भी अगर टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें आने वाले मैचों में शानदार कमबैक करना होगा. मुंबई की टीम अपना अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को करना होगा कमबैक 

हार्दिक पांड्या की टीम को अब तक 4 में से सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत मिली है. ऐसे में उनके पास अभी सिर्फ 2 पॉइंट ही हैं. ऐसे में प्लेऑफ की राह बड़ी मुश्किल नजर आ रही है. अगर टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है, तो उन्हें बाकी बाचे 10 मैचों में से 7 मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल मुंबई की फॉर्म पर नजर डाले तो ऐसा कर पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. हालांकि इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम कई बार शुरुआती मैचों में हारने के बाद भी प्लेऑफ में एंट्री कर चुकी है. इतना ही नहीं वो ट्रॉफी भी उठा चुके हैं. 

विज्ञापन

इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ