ind vs - 2024-12-02T213421.998

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स का ये युवा बल्लेबाज फिर हुआ फ्लॉप, आईपीएल ऑक्शन में रचा था इतिहास

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया एशिया कप में जापान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर से फ्लॉप हो गए। उन्होंने जापान के खिलाफ 23 रन बनाए।

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया एशिया कप में भारत का मुकाबला जापान से हुआ था। इस मैच में टीम इंडिया ने जापान को 211 रनों से हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 339 रन बनाए थे। जवाब में जापान की टीम 50 ओवर में 128 रन ही बना सकी। इस मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार से फेल हो गए हैं। उन्होंने जापान के खिलाफ 23 रन बनाए।

विज्ञापन

इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भी वो सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। इसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। इससे पहले आईपीएल ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसी के साथ वो 13 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। फिलहाल अभी वैभव सूर्यवंशी के पास एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके फॉर्म में वापसी करने का मौका है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ