IPL 2025

IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की रेस फंसाई! 2 टीमों की जगह लगभग पक्की, इन चार के बीच रोमांचक लड़ाई

IPL 2025: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस को मुंबई इंडियंस ने रोमांचक बना दिया है।

IPL 2025 Playoff: आईपीएल 2025 के प्लेऑफ की रेस अब और भी रोमांचक हो चली है। मुंबई इंडियंस ने लगातार चार जीत दर्ज करते हुए कई टीमों की टेंशन बढ़ा दी है। 9 मैच खेलने के बाद मुंबई के खाते में 5 जीत है, जबकि 4 मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई में वाली एमाई अभी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। गुजरात टाइटंस टेबल में टॉप पर मौजूद और टीम के 12 पॉइंट हो चुके हैं। अगले 6 मैचों में से गुजरात को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए गिल की सेना को सिर्फ 2 मैचों में जीत चाहिए।

विज्ञापन

गुजरात जैसी कहानी दिल्ली कैपिटल्स की भी है। दिल्ली के भी 12 पॉइंट हैं और अगले 6 मैचों में मिली दो या तीन जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला देगी। हालांकि, बची हुई दो पोजीशन के लिए आरसीबी, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स रेस में हैं। चेन्नई और हैदराबाद के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ