News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2025: दो महीने से ज्यादा समय तक चली इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अब खत्म हो चुकी है। टीम को इस सीजन नया चैम्पियन मिला, जहां रजत पाटीदार की अगुवाई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को छह रन से मात दी। देखा जाए तो रोमांच के हिसाब से मौजूदा सीजन सुपरहिट साबित हुआ, जहां पूरे टूर्नामेंट में 25,000 से भी ज्यादा रन बने तो वहीं 1200 से ज्यादा विकेट भी गिरे। इसकी वजह से यह सीजन का नाम इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
इस सीजन के फाइनल में भले ही दोनों टीमें 200 रन का आंकड़ा ना छु पाई हों, मगर इस सीजन कई बार टीमों ने दो सौ से ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा इस सीजन में सबसे ज्यादा 26,381 रन बने हैं। फाइनल मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी आरसीबी की टीम ने बिना किसी खिलाड़ी के फिफ्टी के दम पर 20 ओवर में 190 रन लगाए। टीम की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए।
इसके बाद 191 रनों के टारगेट के जवाब में उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही। टीम के लिए जोश इंग्लिश ने 39 रन बनाए। मगर जैसे ही कप्तान श्रेयस अय्यर आउट हुए, वैसे ही टीम की हालत खराब हो गई। शशांक सिंह ने आखिर में जरूर 30 गेंदों में 61 रन बनाए, मगर वो अपनी टीम की हार को नहीं टाल सके।
अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.