Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

IPL 2025: गुजरात-राजस्थान में किसका पलड़ा भारी? ऐसी हो सकती है दोनों की प्लेइंग XI

IPL 2025: आईपीएल 2025 में बुधवार को गुजरात और राजस्थान की टीमें आमने-सामने होंगी। एक नजर डालते हैं दोनों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

Author Edited By : Mohan Kumar
| Updated: Apr 9, 2025 15:11
Share :
RR vs GT Playing XI

IPL 2025: आईपीएल 2025 के 23वें मैच में बुधवार को गुजरात और राजस्थान की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है, जिससे उसके हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर राजस्थान की भी कोशिश जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, जो अब तक लगातार दो मैच जीत चुकी है। अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखें तो दोनों टीमों के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात का पलड़ा भारी रहा है और वो पांच मैच जीतने में कामयाब रहा है।

गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल सबसे बड़े हथियार होंगे, जो इस सीजन में अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर राजस्थान की ओर से सबकी नजरें जोस बटलर होंगी, जो अकेले दम पर अपनी टीम को एक मैच जिता चुके हैं। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस समय गुजरात की टीम छह पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि राजस्थान सातवें नंबर पर है।

---विज्ञापन---

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 09, 2025 03:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें