IPL 2024 Manoj Tiwari Alleges Gautam Gambhir Throwing Out of KKR After MS Dhoni

IPL 2024 से पहले बड़ा विवाद, पूर्व क्रिकेटर ने एमएस धोनी के बाद गौतम गंभीर को भी घेरा

Former Cricketer Alleges Gautam Gambhir After MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के ऊपर हाल ही में एक पूर्व क्रिकेटर ने आरोप लगाए थे। उन्होंने यह तक कहा था कि धोनी ने विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों को मौका देने के लिए मुझे बाहर किया। अब उस खिलाड़ी ने गौतम गंभीर को भी घेर लिया है।

Manoj Tiwari Alleges Gautam Gambhir After MS Dhoni: आईपीएल में और भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेल चुके एक खिलाड़ी ने हाल ही में फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उसके बाद उस क्रिकेटर ने सबसे पहले एमएस धोनी को घेरा। उन्होंने कहा कि धोनी टीम इंडिया के अंदर फेवरेटिज्म करते थे। पक्षपात का आरोप लगाने के बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं। उसके बाद अब इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी घेर लिया है। आईपीएल में यह खिलाड़ी गौतम गंभीर की कप्तानी वाली टीम का ही हिस्सा था। उन्होंने बताया कि वहां भी गौतम गंभीर से उनकी लड़ाई हुई। उन्होंने गंभीर पर साफ-साफ टीम से कॉन्ट्रैक्ट रद्द करवाने का आरोप लगा दिया। इसके बाद अब फिर से विवाद बढ़ने लगा है। वो खिलाड़ी कौन है और क्यों उन्होंने गंभीर और धोनी पर आरोप लगाए। इन सभी जानकारी के लिए देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ