Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर कोहली-रोहित की निगाहें? जानिए 2 साल में किन-किन टीमों से भिड़ेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के साथ ही कोहली-रोहित ने संन्यास को लेकर चल रही अफवाहों पर भी ब्रेक लगा दिया। हालांकि, सवाल यह है कि क्या यह दोनों दिग्गज बल्लेबाज 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलते नजर आएंगे।

Author Edited By : Shubham Mishra
| Updated: Mar 10, 2025 14:57
Share :
Kohli-Rohit

Team India Schedule: रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम के साथ एक और आईसीसी ट्रॉफी जुड़ चुकी है। टीम इंडिया के दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को जीतने के साथ ही रिटायरमेंट को लेकर उठ रही तमाम तरह की अफवाहों पर भी ब्रेक लगा दिया है। अब हर किसी के मन में यह सवाल यह है कि क्या रोहित-कोहली की निगाहें अब साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप हैं?


हालांकि, अगले दो साल में टीम इंडिया को 50 ओवर के फॉर्मेट में कई बड़ी टीमों से भिड़ना है। साल 2025 में भारतीय टीम बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से उन्हीं की सरजमीं पर जाकर दो-दो हाथ करती हुई नजर आएगी। इसके बाद दिसंबर में रोहित की सेना साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की मेजबानी करेगी। साल 2026 की शुरुआत में न्यूजीलैंड भारत दौरे पर आएगी, तो जून में टीम इंडिया को इंग्लैंड जाना है। साल 2027 का विश्व कप नवंबर-दिसंबर में खेला जाना है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2025 02:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें