IND vs ZIM 2nd T20I Timing
विज्ञापन

7 बजे नहीं... इस समय शुरू होगा IND vs ZIM दूसरा T20I मैच, नोट कर लीजिए टाइमिंग

IND vs ZIM 2nd T20I Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे में दूसरा T20I मैच होने जा रहा है. अमूमन T20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होते हैं लेकिन यह मैच कुछ घंटे पहले शुरू होगा.

IND vs ZIM 2nd T20I Timing: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले T20I मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. श्रेयस अय्यर एंड कंपनी अब जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातार मैचों का समय बदलता रहा. कभी मैच शाम 7 बजे, तो कभी रात में 10 बजे शुरू हो रहा था. इसी वजह से जिम्बाब्वे दौरे पर भी मैच के समय को लेकर भ्रम बना हुआ है. बता दें कि इंग्लैंड सीरीज की तरह 7 बजे मैच शुरू नहीं हो रहे हैं.

कितने बजे शुरू होगा IND vs ZIM दूसरा T20I?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मैच दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा. टाइम जोन में अंतर के कारण मैच ढाई घंटे पहले शुरू होगा. दोनों टीमों के कप्तान दोपहर 4 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. स्टार स्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच का सीधा प्रसारण नहीं होगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद Unite 8 स्पोर्ट्स के चैनलों पर ले सकते हैं. ऑनलाइन इस मैच को फैनकोड पर देखा जा सकता है. अब देखना होगा कि टीम इंडिया एक बार फिर एकतरफा जीत दर्ज करती है, या जिम्बाब्वे टीम की ओर से पलटवार देखने को मिलेगा.

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ