रोहित शर्मा तो बच गए, पर ये 5 स्टार्स हो सकते हैं टीम इंडिया से बाहर, वर्ल्ड कप 2027 के प्लान से कटेगा पत्ता?

Team India: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली. रोहित शर्मा ने अच्छा प्रदर्शन करके वनडे टीम में अपनी जगह बनाए रखी. हालांकि, कुछ खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

rohit sharma shubman gill gurnoor brar
1 / 6

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा था कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे लेकिन उन्होंने शतक जड़कर अफवाहों पर विराम लगा दिया. रोहित ने अपनी जगह बरकरार रखी, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब भारत की वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं. उनका चयनकर्ताओं की 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं से भी पत्ता कट सकता है. आइए ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन2 / 6

ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ दो वनडे मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें वह मात्र 15 रन बना सके. किशन की जगह पर अब खतरा मंडरा रहा है. ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत पहले ही लाइन में लगे हैं. सिलेक्टर्स किशन की जगह इन दोनों में से किसी को मौका दे सकते हैं. (Image: Twitter/X)

विज्ञापन

गुरनूर बरार

गुरनूर बरार3 / 6

गुरनूर बरार के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज कुछ खास नहीं रही. शुरुआती दो वनडे मैचों में गुरनूर की इकोनॉमी 6 से ज्यादा की रही और आखिरी वनडे में उन्होंने 97 रन लुटा दिए थे. इस प्रदर्शन के बाद गुरनूर की जगह पर जरूर खतरा मंडरा रहा है. (Image: Twitter/X)

शिवम दुबे

शिवम दुबे4 / 6

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. उनके बैकअप के रूप में नीतीश कुमार रेड्डी को देखा जा रहा था. रेड्डी के चोटिल होने के बाद शिवम दुबे को मौका दिया गया. दुबे के पास T20I के बाद वनडे में भी अपनी जगह पक्की करने का सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने इसे गंवा दिया. दुबे अब सिलेक्टर्स के वनडे प्लान से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर5 / 6

वॉशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम फ्यूचर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में देख रही है. हालांकि, सुंदर लगातार चोटिल होते रहते हैं. इसी वजह से टीम इंडिया को मजबूरन अपना कॉम्बिनेशन बदलना पड़ता है. टीम इंडिया अब सुंदर के बजाय किसी अन्य खिलाड़ी को वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा बना सकती है. (Image: ANI)

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे6 / 6

हर्ष दुबे को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान वॉशिंगटन सुंदर के बैकअप के रूप में बुलाया गया था. हालांकि, दुबे को खेलने का मौका नहीं मिला. वो टीम इंडिया के मौजूदा प्लान का हिस्सा हैं लेकिन भारत के पास पहले ही अक्षर पटेल और कुलदीप यादव के रूप में दो लेफ्ट हैंड स्पिनर हैं. इसी वजह से हर्ष अभी टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं. (Image: Instagram/harsh_dubey23)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन