VIDEO: कब-कहां खेले जाएंगे भारत-इंग्लैंड के मैच? टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

India vs England T20I Series: भारत और इंग्लैंड के बीच अब 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी से खेला जाएगा।

IND vs ENG

India vs England T20I Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बाद अब टीम इंडिया लगभग 15 दिन की छुट्टी के बाद इंग्लैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलती हुई दिखाई देगी। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। जहां एक तरफ इस सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है तो वहीं टीम इंडिया के स्क्वॉड की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। दोनों टीमों के बीच पहले 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 22 जनवरी को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे कोलकाता में खेला जाएगा।

इसके बाद दूसरा टी20 25 जनवरी को चेन्नई, तीसरा टी20 28 जनवरी को राजकोट, चौथा टी20 31 जनवरी को पुणे और पांचवां टी20 मुकाबला 2 फरवरी को मुंबई में खेला जाएगा। इसके अलावा तीन वनडे मैचों की सीरीज 6 फरवरी से होगी। इन दोनों सीरीज का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा, तो वहीं सीरीज के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस होटस्टार पर होगी।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ