Hardik Pandya

VIDEO: हार्दिक से गेंदबाजी क्यों नहीं करवाई? सूर्यकुमार यादव ने सच्चाई बताई

India vs Bangladesh 2nd T20I Hardik Pandya: भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच दिल्ली में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से 7 खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की थी। लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या से मैच में गेंदबाजी नहीं करवाई थी।

India vs Bangladesh 2nd T20I Hardik Pandya: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। टीम इंडिया ने दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे मैच में एक वाकया देखने को मिला। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से 7 खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते हुए देखा गया और खास बात ये रही कि सातों खिलाड़ियों ने विकेट चटकाए। लेकिन जो चौंकाने वाली बात थी वो है हार्दिक पांड्या से गेंदबाजी न कराना।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे शानदार ऑलराउंडर हैं जिस मैच में वो खेलते हैं उसमें बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन दूसरे मैच में हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी करते हुए नहीं देखा गया। वहीं मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि आखिर हार्दिक पांड्या ने इस मैच में गेंदबाजी क्यों नहीं की?

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ