हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: रूस के तेल पर अमेरिकी प्रतिबंध से भारतीयों को झटका, क्या ट्रंप के आगे मजबूर हुए पीएम मोदी?

भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर नया विवाद खड़ा हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, जबकि पीएम मोदी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं. मलेशिया में दोनों नेताओं की मुलाकात की चर्चा थी, लेकिन पीएम मोदी इस दौरे पर नहीं गए. ट्रंप प्रशासन ने भारत पर पहले ही 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था और रूस से तेल व्यापार जारी रखने पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया.

विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

भारत और अमेरिका के बीच पैदा हुई खाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मलेशिया में मुलाकात की चर्चा शुरू हुई लेकिन पीएम मोदी इस दौरे पर नहीं गए. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. इस बीच सवाल ये उठता है कि क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है? अंबानी की रिलायंस को बड़ा झटका क्यों लगा है? सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या डोनाल्ड ट्रंप के आगे पीएम मोदी मजबूर हो गए हैं?

बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद से ही अमेरिका के साथ रिश्ते बिगड़ गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने ही दोनों देशों के बीच हो रहे युद्ध को रुकवाया है, भारत ने इससे इनकार कर दिया. इसके बाद ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था. रूस के तेल कारोबार जारी रखने पर अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और लगा दिया था, जिसके कारण दोनों देशों के बीच विवाद और गहरा हो गया था.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola