Team India

कानपुर में लगेगी रिकॉर्ड्स की झड़ी! रोहित-विराट समेत इन खिलाड़ियों के पास गोल्डन चांस

India vs Bangladesh Kanpur Test: चेन्नई के बाद अब भारत और बांग्लादेश की टीमें कानपुर में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस मैच में विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा समेत कई खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका है।

India vs Bangladesh Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट कानपुर में होना है। इस मैच के लिए दोनों टीमें कानपुर पहुंच चुकी हैं। चेन्नई में जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज में व्हाइटवॉश करने पर होंगी। पहले टेस्ट में आर अश्विन, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड बनाए थे। ऐसा ही अब कानपुर में भी देखने को मिल सकता है, जहां विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा समेत भारत के कई खिलाड़ियों के पास रिकॉर्ड्स बनाने का गोल्डन चांस है।

विज्ञापन

टीम इंडिया अगर कानपुर में भी जीत जाती है तो वह टेस्ट की चौथी सबसे कामयाब टीम बन जाएगी। टीम अभी साउथ अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। टीम को प्रोटियाज टीम को पछाड़ने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। टीम इंडिया के पास कानपुर में पाकिस्तान को भी पछाड़ने का मौका है। भारत अगर नजमुल शांतो की टीम को हरा देता है तो वह पाकिस्तान को पछाड़कर बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच जाएगा। वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ