हर्षित राणा के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर! गंभीर-अगरकर के फैसले पर खड़े किए सवाल

Harshit Rana: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. इस श्रृंखला के जरिए हर्षित राणा की वापसी हो रही है. अब राणा के सिलेक्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सवाल खड़े किए हैं.

Harshit Rana

राणा के सिलेक्शन पर उठे सवाल (Image Credit: AI Generated)

Harshit Rana: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और चयन समिति ने कुछ बड़े कदम उठाए हैं. सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है और श्रेयस अय्यर टीम इंडिया में कप्तान के रूप में वापस आए हैं. वैभव सूर्यवंशी को भी चयनकर्ताओं ने मौका दिया है. हर्षित राणा भी इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करने वाले हैं. हर्षित के सिलेक्शन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

हर्षित राणा के टीम इंडिया में सिलेक्शन पर उठाए सवाल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदागोप्पन रमेश ने हर्षित राणा के टीम इंडिया में कमबैक पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के फैसले की आलोचना की. वो इस बात से खुश नहीं थे कि बिना कोई मैच खेले ही राणा को टीम इंडिया में शामिल किया गया, वहीं मोहम्मद शमी समेत अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए जाते हैं. उन्होंने कहा, ‘आपने हर्षित राणा का चयन कैसे कर लिया? मुझे नहीं लगता कि उन्होंने घुटने की सर्जरी के बाद कोई भी घरेलू मैच खेला है. इसका जवाब किसी के पास नहीं है. आप सोचिए कि मोहम्मद शमी और अन्य लोगों के दिमाग में क्या चल रहा होगा?’

विज्ञापन

सदागोप्पन रमेश ने आगे कहा, ‘भले ही वो विराट कोहली हो या रोहित शर्मा, मैनेजमेंट ने कहा था कि टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए हर खिलाड़ी को घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. हार्दिक पांड्या जब चोटिल हुए थे, तब उनसे चयन के लिए अपनी फिटनेस साबित करने को कहा गया था. शमी के लिए अगर वो यह सवाल करते हैं कि वो चोट के बाद लंबे स्पेल कैसे डालेंगे और उनसे खुद को साबित करने के लिए कहा जाता है.’

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के नए T20I कप्तान श्रेयस अय्यर का बना मजाक! फैन गर्ल की गेंद पर हो गए क्लीन बोल्ड, VIDEO वायरल

विज्ञापन

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (c), वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, तिलक वर्मा, प्रिंस यादव, अक्षर पटेल और शिवम दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ