
1 जून को तय हो जाएगा INDIA के पीएम प्रत्याशी का नाम! क्या बोले शिवसेना प्रवक्ता किशोर तिवारी?
Edited By Gaurav Pandey

Edited By Gaurav Pandey
Lok Sabha Election 2024: 1 जून को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने इंडिया की बैठक बुलाई है। इसमें उद्धव ठाकरे शामिल नहीं हो रहे हैं। चर्चा है कि इस बैठक में कुछ अहम फैसला लिया जा सकता है। इसे लेकर शिवसेना यूबीटी के प्रवक्ता किशोर तिवारी ने कहा कि उद्धव ठाकरे विदेश गए हैं, 4 जून को आ जाएंगे। उन्होंने महाराष्ट्र की चुनावी स्थिति को लेकर कहा कि सब कह रहे हैं कि महाराष्ट्र में उलटफेर हो रहा है। महाराष्ट्र में मैंने देखा है कि लोग बहुत वोकल हैं, भाजपा की वजह से।
तिवारी ने आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी समेत भाजपा ने यहां की पार्टियां तोड़ी हैं, उससे लोग आहत हैं। हमारे पास जो डाटा है उसके हिसाब से अभी तक हुए चुनाव में भाजपा की 90 सीट और एनडीए की 112 सीट आ सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि भाजपा को अपने बलबूते पर या एनडीए के भरोसे भी बहुमत मिलेगा। इस सवाल पर कि क्या 1 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में पीएम उम्मीदवार का नाम तय किया जा सकता है, तिवारी क्या बोले यह जानने के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: