Team India

IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. यहां जानिए पहले टी20 मैच में किन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

India vs West Indies: वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला मंगलवार, 6 अक्टूबर को खेला जाएगा. मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी संभावित प्लेइंग XI चुनी है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं दी है. वैभव ने हाल ही में एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया और टीम को गोल्ड मेडल जीतने में मदद की. हालांकि, अब टी20 सीरीज में उनके खेलने को लेकर सवाल बना हुआ है. कोच गौतम गंभीर पहले भी कह चुके हैं कि वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना होगा और टीम में उनसे पहले सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा.

विज्ञापन

चोपड़ा ने अपनी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन को दी है. उनका मानना है कि जो ओपनिंग कॉम्बिनेशन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, उसे बदलने की जरूरत नहीं है. तीसरे नंबर पर ईशान किशन को जगह मिली है, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. इसके बाद तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल टीम का हिस्सा हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को जगह दी गई है. वहीं, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका देने की बात कही गई है. अब पहले टी20 मैच के टॉस के बाद पता चलेगा कि क्या वैभव को पहले टी20 में मौका मिलेगा या उन्हें अभी इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ