Virat-Rohit and Shubman Gill (PIC Credit - AI)

IND vs WI: रोहित-गिल ओपनर, नंबर-3 पर कोहली, पहले वनडे में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सिंतबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी धमाल मचाते नजर आएंगे. इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सिंतबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. पहले वनडे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में 9 खिलाड़ियों का नाम पक्के हो गए हैं, जबकि दो स्थानों के लिए चार खिलाड़ियों के बीच मुकाबला है. ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा और शुभमन गिल संभाल सकते हैं. इसके बाद नंबर-3 पर विराट कोहली का खेलना तय माना जा रहा है. वहीं, नंबर-4 के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और ध्रुव जुरेल के बीच मुकाबला है, जबकि नंबर-5 पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

वहीं, ऑलराउंडर्स में नितीश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा नजर आ सकते हैं. स्पिन विभाग में कुलदीप यादव को जगह मिलने की संभावना है. तेज गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज के साथ एक स्थान के लिए गुरनूर बरार और आकिब नबी में मुकाबला है. अनुभव और हालिया टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए गुरनूर बरार को मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ