India vs Pakistan

India vs Pakistan: मंच तैयार, खिलाड़ी तैयार... महामुकाबले में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

India vs Pakistan: दुबई में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मैच होने जा रहा है, जिसका सभी को इंतजार है। एक नजर डालते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

India vs Pakistan: चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला होने जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज हाई-वोल्टेज मुकाबले में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। हालांकि चोट और खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान टीम अगर जीत हासिल करती है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला मैच आसानी से जीता था, ऐसे में टीम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद कम ही है।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान इस मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। टीम सलामी बल्लेबाज फखर जमान के रिप्लेसमेंट इमाम उल हक को ओपनिंग में पूर्व कप्तान बाबर आजम के साथ मौका दे सकती है। इसके अलावा कामरान गुलाम को भी मौका मिलने की उम्मीद है। टीम को अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 60 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। इस तरह से उसके लिए यह मैच ‘करो या मरो’ वाला है, जहां एक और हार टीम का टूर्नामेंट से बोरिया-बिस्तर बांध सकती है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ