IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में 2 गेंद पहले जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत सिर्फ 1 गेंद पहले ही जीता है. ऐसे में दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है. दूसरे टी-20 मैच की बात करें तो 12 गेंद पहले न्यूजीलैंड की बहुत ही मजबूत नजर आ रही थी. लेकिन उसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने कमाल का प्रदर्शन करके मैच का रुख पलट दिया और टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिलाई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है.
तिलक और नीतीश ने की कमाल की बल्लेबाजी
दूसरे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया को 12 गेंदों में 29 रन चाहिए था. विकेट भी थोड़ा गेंदबाजों को बहुत मदद कर रही थी. ऐसे में न्यूजीलैंड की टीम मुकाबले में आगे नजर आ रही थी. ऐसे समय में तिलक वर्मा ने 19वें ओवर में नाथन स्मिथ को 18 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में सिर्फ 11 रन ही चाहिए था. जहां पर भी तिलक वर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और नीतीश कुमार रेड्डी का साथ दिया. जिसके कारण ही 1 गेंद पहले मुकाबला खत्म हुआ. इस मुकाबले में टीम इंडिया 11 ओवरों में 71 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी थी. लेकिन उसके बाद नमन धीर ने अटैक करने की शुरुआत की. जिसको बाद के दोनों बल्लेबाजों ने आगे बढ़ाया. जिसके कारण ही टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली जीत के ये 5 भारतीय खिलाड़ी बने हीरो, नमन धीर ने फिर किया खुद को साबित
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
8 hrs agoबचपन में बिछड़ा पिंटू, अब्दुल जब्बार बनकर लौटा घर, कैसे हुई पहचान?
21 hrs agoIPL 2027 से पहले ये 10 खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, लिस्ट में कई बड़े सितारे
21 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
1 day agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
2 days agoJIO का IPO...रिटेल निवेशकों को अब भी मौका
2 days agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
2 days agoक्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
3 days agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 days agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines