IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के इन आंकड़ों ने टीम इंडिया को डराया, कप्तान रोहित को रहना होगा सावधान

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड की टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रविवार को भिड़ेंगी। इस मैच के शुरू होने से पहले कुछ आंकड़ों ने टीम इंडिया के होश उड़ा दिए हैं।

India vs New Zealand

India vs New Zealand: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत अगर यह मैच जीतने में कामयाब रहता है तो वह 12 साल बाद इस खिताब को अपने नाम करेगा। अतीत में देखा गया है कि दोनों टीमें जब भी एक-दूसरे से आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भिड़ती हैं, तब-तब भारत के खिलाफ कीवी टीम का पलड़ा भारी रहता है।

इस मैच से पहले कुछ आंकड़े सामने आए हैं, जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल की बात की जाए तो दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों बार भारत को हार मिली है। हालांकि टीम के लिए राहत वाली बात यह है कि रोहित शर्मा एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं, जो बतौर भारतीय कप्तान आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड को हरा चुके हैं। यह ऐसा कारनामा है, जो महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी नहीं कर सके।

अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ