IND vs ENG: जीत के बाद क्यों नहीं मना जश्न, कौन-कौन खिलाड़ी लौटा भारत?

टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में इंग्लैंड को 6 रनों से हराकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। ओवल टेस्ट जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने कोई बड़ा जश्न नहीं मनाया।

IND vs ENG

India vs England: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो चुका है। इस दौरे पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का आखिरी मैच लंदन के ओवल स्टेडियम में खेला गया, जिसको टीम इंडिया ने 6 रनों से जीत लिया था। इस मैच में एक समय टीम इंडिया की हार तय लग रही थी, लेकिन आखिरी दिन जिस तरह से भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की उससे मैच का रिजल्ट ही बदल गया था।

हालांकि इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ज्यादा बड़ा जश्न नहीं बनाया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने परिवार के साथ समय बिताया। वहीं कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड में ही रुके तो कुछ खिलाड़ी भारत वापस लौट आए हैं। मोहम्मद सिराज भी इंग्लैंड से भारत वापस आ गए हैं।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ