IND vs BAN
विज्ञापन

Video: भारत-बांग्लादेश मैच में एक नहीं बन सकते हैं 8 नए रिकॉर्ड, इस पर सभी को होगा गर्व

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की क्रिकेट सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। ये सीरीज भारत और बांग्लादेश दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं, इस सीरीज में टीम इंडिया की नजर कई रिकॉर्ड रचने पर भी होगी 

IND vs BAN Test Cricket Series: भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से टेस्ट क्रिकेट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही है। टीम ने शुक्रवार से ही चेन्नई में एक सप्ताह का कैंप शुरू किया है। ये सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है। साथ ही टीम इंडिया इस सीरीज में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर सकती है।

टीम इंडिया के पास इस सीरीज में दुनिया की चौथी सबसे कामयाब टेस्ट टीम बनने का मौका है। टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 579 मैच खेले हैं, जिसमें से 178 मैच में टीम को जीत मिली है। वहीं, साउथ अफ्रीका ने अब तक कुल 179 टेस्ट मैच जीते हैं। अगर इस सीरीज को टीम इंडिया 2-0 से अपने नाम कर लेती है तो वह साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़े छोड़ते हुए सर्वाधिक टेस्ट जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद चौथी टीम बन जाएगी।

Advertisment

इसके अलावा टीम इंडिया 92 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा रचेगी, जब टीम इंडिया की हार से ज्यादा जीत की संख्या होगी। ये कैसे होगा और इसके अलावा टीम इंडिया कौन से रिकॉर्डों पर नजर रखेगी। इसे पूरा वीडियो में देखिए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ