Duleep Trophy: 32 की उम्र में ठोकी टीम इंडिया में दावेदारी, कौन हैं प्रथम सिंह, जिन्होंने श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ मचाई तबाही

Who is Pratham Singh: दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल की जगह शामिल किए गए दिग्गज खिलाड़ी प्रथम सिंह ने श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ शतक ठोक दिया है। इससे उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है।

Pratham Singh

Pratham Singh

Who is Pratham Singh: दलीप ट्रॉफी में एक और बल्लेबाज ने लाजवाब पारी खेल कर टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि इंडिया-A में शुभमन गिल की जगह लेने वाले बल्लेबाज प्रथम सिंह हैं। प्रथम सिंह को टीम में शुभमन गिल के स्थान पर शामिल किया गया है। शुभमन गिल का चयन बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में होने से वह टीम इंडिया के कैंप में चले गए हैं। प्रथम सिंह ने पहले ही मैच में शतक जड़कर अपने मजबूत इरादे जाहिर कर दिए हैँ। आइए इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि प्रथम सिंह कौन हैं।

विज्ञापन

कौन हैं प्रथम सिंह

प्रथम सिंह उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर तहसील के रहने वाले हैं। प्रथम प्रख्यात शिक्षाविद रहे अनिरुद्ध सिंह के पोते हैं। फिलहाल प्रथम सिंह दिल्ली में रहते हैं और यहीं से इन्होंने क्रिकेट खेला है। साथ ही वह रेलवे की ओर से भी क्रिकेट खेलते हैं।

विज्ञापन

कैसा है खेल करिअर

प्रथम सिंह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर गेंदबाज के रूप में पहचाने जाते हैं। 2017 में प्रथम सिंह ने लिस्ट-A क्रिकेट में पदार्पण किया था और इसी साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में रेलवे का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद इसी वर्ष के अंत में प्रथम सिंह का आईपीएल में गुजरात लायंस की टीम ने अपने साथ जोड़ा। 2022 की नीलामी में प्रथम सिंह को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया।

विज्ञापन

पहले ही मैच में छोड़ी छाप

शुभमन गिल के स्थान पर इंडिया-A की टीम में शामिल हुए प्रथम सिंह ने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया-D के खिलाफ लाजवाब अंदाज में शतक जड़ा। प्रथम सिंह मैच की पहली पारी में 33 गेंद खेलकर केवल 7 रन बना पाए थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने 189 गेंद खेलकर 122 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौका और 1 छक्का भी जड़ा।

विज्ञापन

पढ़ाई भी कर रहे हैं प्रथम सिंह

प्रथम सिंह ने 2015 में जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार में बीटेक किया था। इसके बाद 2022 में उन्हें इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए दाखिला मिला था। लेकिन उन्होंने एडमिशन ही नहीं लिया। अब वह एक साल का कोर्स कर रहे हैं। प्रथम सिंह पढ़ाई के साथ-साथ मैच भी खेल रहे हैं। कॉलेज में अटेंडेंस से छूट नहीं मिलने और रेगुलर क्लास होने की वजह से वह लगातार क्लास भी अटेंड करते हैं। प्रथम का कहना है कि 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, इसलिए वह मैच से फ्री होते ही कॉलेज पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ