ind vs - 2024-12-17T204528.759

Video: रोहित शर्मा को पूर्व कोच रवि शास्त्री ने दी सलाह, मिल जाएगा खराब फॉर्म से छुटकारा

IND vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उनकी फॉर्म को लेकर अब लगातार सवाल उठ रहे हैं।

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 26 दिसंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में अभी तक रोहित शर्मा का बल्ला शांत रहा है। रोहित शर्मा निजी कारणों की वजह से पर्थ टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। वहीं, दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद से उनकी फॉर्म को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच रोहित शर्मा की मदद के लिए पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री आगे आए हैं। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि उन्हें रोहित को अटैकिंग अप्रोच के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए।

विज्ञापन

रवि शास्त्री ने कहा, “मैं रोहित शर्मा को अच्छा करते हुए देखना चाहता हूं। लेकिन उन्हें अपनी रणनीति में बदलाव करना चाहिए। इसके बाद वो और ज्यादा खतरनाक हो सकते है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि उनकी सोच स्पष्ट होना चाहिए। उन्हें मैदान पर गेंदबाजों पर अटैक करना चाहिए और उन्हें किसी बात की चिंता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने रोहित को रक्षात्मक मानसिकता से दूर रहने की सलाह दी है। अधिक अनाकरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ