VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में कौन पास-कौन फेल? टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड आया सामने

India vs Australia Test Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन इस बार काफी खराब रहा। कई खिलाड़ियों ने निराश किया तो कुछ खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी छाप छोड़ी। अब टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुका है।

Team India

India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा। 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया है। इस दौरे पर कई बड़े खिलाड़ियों ने निराश किया तो कई खिलाड़ियों ने अलग ही छाप छोड़ी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिपोर्ट कार्ड सामने आ चुका है।

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। अपनी गेंदबाजी से बुमराह ने काफी ज्यादा प्रभावित किया। इस सीरीज में बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए, उनके नाम इस सीरीज में 32 विकेट दर्ज हुए। इसके अलावा 2 मैचों में बुमराह को कप्तानी करते हुए देखा गया। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी ने भी इस सीरीज में काफी प्रभावित किया। वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद खराब रहा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ