VIDEO: भारतीय विकेटकीपर को मिलेगा शानदार प्रदर्शन का ईनाम! पर्थ टेस्ट खेलना लगभग तय

India A vs Australia A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को 22 नवंबर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है।

Dhruv Jurel

India A vs Australia A: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को छह विकेट से मात देकर दो मैच की सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया बेशक दूसरा टेस्ट हार गई, लेकिन इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने मैच की पहली पारी में 186 गेंदों पर 80 रन बनाकर टीम को संभाला था। उन्होंने यही काम दूसरी पारी में भी किया, जहां उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 229 तक पहुंचाया।

यहां टीम ने 56 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जुरेल ने यहां से नितीश कुमार रेड्डी के साथ छठे विकेट के लिए 94 रन जोड़े। उनके इस प्रदर्शन के बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पहले मैच में मौका मिल सकता है, जो पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।

वीडियो में देखें पूरी जानकारी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ