IPL 2027 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं? CSK मैनेजमेंट ने दिया 'थाला' के रिटायरमेंट पर बड़ा अपडेट

MS Dhoni IPL Future: IPL 2026 में एमएस धोनी खेलते हुए नजर नहीं आए. उनके अगले सीजन में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. अब CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने धोनी के IPL 2027 में खेलने पर अपडेट दिया.

MS Dhoni (28)
1 / 6

Advertisment

चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाए धोनी

चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाए धोनी2 / 6

IPL 2026 से ठीक पहले एमएस धोनी को अभ्यास करते हुए पिंडली में खिंचाव महसूस हुआ. धोनी को इसी वजह से कुछ हफ्तों के लिए बाहर होना पड़ा. हालांकि, धोनी समय पर रिकवर नहीं कर पाए और इसी कारण उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला.

विज्ञापन

CSK मैनेजमेंट ने धोनी के फ्यूचर पर दिया अपडेट

CSK मैनेजमेंट ने धोनी के फ्यूचर पर दिया अपडेट3 / 6

CSK टीम के CEO काशी विश्वनाथन ने क्रिकबज से बात करते हुए बताया कि धोनी अगला सीजन खेल सकते हैं. अब तक उन्होंने धोनी से इस बारे में बात नहीं की है लेकिन आगे जरूर करेंगे. उन्होंने कहा, 'मेरी समझ में वह अगले सीजन वापसी करेंगे. अभी हमने उनसे इस विषय में बात नहीं की है लेकिन हमें उम्मीद है कि धोनी वापसी करेंगे.'

एमएस धोनी कब होंगे रिटायर?

एमएस धोनी कब होंगे रिटायर?4 / 6

CSK CEO काशी विश्वनाथन ने बताया कि धोनी चेन्नई में अपना आखिरी मैच खेलेंगे और वो चाहते हैं कि धोनी यह वादा जरूर निभाएं. काशी ने कहा, 'हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि वह CSK फैंस से किया अपना वादा निभाएंगे और अपना आखिरी मैच चेन्नई में खेलेंगे.'

विज्ञापन

धोनी के बिना CSK का IPL 2026 में प्रदर्शन

धोनी के बिना CSK का IPL 2026 में प्रदर्शन5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का IPL 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. पॉइंट्स टेबल में वो 8वें स्थान पर रहे. उन्होंने 14 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की, वहीं 8 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसी कारण वे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए.

एमएस धोनी को घुटनों में है समस्या

एमएस धोनी को घुटनों में है समस्या6 / 6

IPL 2026 में CSK के चेन्नई में आखिरी मैच के बाद एमएस धोनी ने फैंस का अभिवादन किया था. इसी बीच सुरेश रैना ने धोनी से मुलाकात की थी. रैना ने इसी बीच धोनी से अगले सीजन में खेलने का अनुरोध किया था, जिसके जवाब में थाला ने कहा था कि अब उनका शरीर साथ नहीं देता. बताया जाता है कि धोनी को घुटनों में समस्या है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन