
IDF हेलिकॉप्टर पर हिजबुल्लाह ने दागी मिसाइलें, वापस लौटने पर किया मजबूर
Edited By Shabnaz

Edited By Shabnaz
Video: इजराइल लगातार लेबनान पर हमले कर रहा है। इजराइल डिफेंस फोर्स पिछले दिनों लेबनान के अंदर तक घुस आई थी। ताजा जानकारी के मुताबिक, आईडीएफ के हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह ने हमले किए हैं। इन हमलों में आईडीएफ के हेलिकॉप्टरों को जंग का मैदान छोड़कर वापस लौटना पड़ा। इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव का माहौल है।
हालांकि इसके बाद भी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजराइल लगातार हमले कर रहा है। आईडीएफ ने दावा किया था कि उन्होंने लेबनान में ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान हिजबुल्लाह के 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में हिजबुल्लाह के 60 लड़ाके मारे गए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: