
Video: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध, मीलों दूर यूपी के बाराबंकी में दहशत में लोग
Iran-Israel War: ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं थीं। इस हमले से इजरायल के तेल अवीव शहर में रह रहे भारतीय काफी डरे हुए हैं।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana
Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच युद्ध का असर अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देखने को मिल रहा है। दरअसल, बाराबंकी जिले के बड़ी संख्या में लोग इजरायल में काम करते हैं, जिससे यहां उनके परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। बता दें बीते 1 अक्टूबर की रात ईरान ने इजरायल पर एक के बाद एक कई मिसाइलें दागीं थीं। इस हमले से इजरायल के तेल अवीव शहर में रह रहे भारतीय काफी डरे हुए हैं। सोशल मीडिया पर इजरायल में मौजूद भारतीयों की वीडियो वायरल हैं।
ऐसी ही एक वीडियो में इजरायल में मौजूद अखिलेश ने बताया कि काम करते करते अचानक सायरन बजने लगता है और मोबाइल फोन पर अलर्ट आता है। जिसके बाद उन्हें आसपास बने बंकर के अंदर जाना होता है। उन्हें हर पल हवाई हमले और अपनी जान जाने का खतरा रहता है। वहीं, परिजनों ने केंद्र सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह कर इजरायल में मौजूद भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: