ICC Champions Trophy 2025

Video: चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान नहीं गई भारतीय टीम तो कैसे होगा टूर्नामेंट? देखें नियम

ICC Champions Trophy 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं? इस सवाल पर अभी भी संशय बरकरार है। अगर टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है तो टूर्नामेंट में कौन सी टीम को एंट्री मिलेगी, इसके लिए भी नियम तय हैं।

ICC Champions Trophy 2025 में हिस्सा लेने के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं? इस सवाल का जवाब क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। बीसीसीआई और भारत सरकार की ओर से अब तक इस पर फैसला नहीं लिया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए मनाना पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का काम नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत को टूर्नामेंट में खेलने के लिए मनाने का काम आईसीसी पर छोड़ दिया है। इस बीच हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए बताते हैं कि अगर भारतीय टीम टूर्नामेंट में खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाती है तो क्या होगा?

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम अगर पाकिस्तान जाने से मना कर देती है और आईसीसी भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर आयोजित करने के लिए नहीं तैयार होता है तो नियमों के मुताबिक भारतीय क्रिकेट बोर्ड टूर्नामेंट खेलने से ही मना कर सकता है। ये किसी भी टीम का अधिकार होता है। अगर भारत इस नियम के मुताबिक ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खेलने से मना कर देता है तो भी नियमों के अनुसार ये टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच ही खेला जाएगा।

विज्ञापन

नहीं होगा फॉर्मेट में कोई बदलाव

भारत के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से मना करने के बाद भी आईसीसी के इस टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई भी बदलाव नहीं होगा। ये टूर्नामेंट 8 टीमों के बीच ही खेला जाएगा। नियमों के मुताबिक 4-4 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा जाएगा और फिर दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। मौजूदा समय में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड ग्रुप-A और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान ग्रुप-B में शामिल हैं।

भारत के न रहने पर किसे फायदा

भारतीय क्रिकेट टीम अगर इस टूर्नामेंट में नहीं खेलती है तो रैंकिंग के अनुसार श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में एंट्री मिल जाएगी। श्रीलंका के आने के बाद ग्रुप-A में बदलाव होगा और इस ग्रुप में श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीम को जगह मिलेगी। जबकि ग्रुप-B में कोई भी बदलाव नहीं होगा। पूरी जानकारी के लिए वीडियो देखें –

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ