Rajasthan Royals

IPL 2025: 7 मैच हारकर भी कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है राजस्थान रॉयल्स? समझिए सभी समीकरण

IPL 2025: आईपीएल 2025 में सात मैच हारने के बावजूद भी राजस्थान के रजवाड़े अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।

IPL 2025: चिन्नास्वामी के मैदान पर मिली हार से राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चली है। आरसीबी के खिलाफ टीम को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान ने आईपीएल 2025 में अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि, 7 मैच गंवाने के बावजूद संजू सैमसन की पिंक आर्मी अभी भी अंतिम चार का टिकट हासिल कर सकती है।

विज्ञापन

राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पहले अपने बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे। पांचों मैच जीतने के बाद राजस्थान के कुल पॉइंट 14 हो जाएंगे। राजस्थान को यह भी ध्यान रखना होगा कि इन मैचों में वह बड़े अंतर से जीत दर्ज करने का प्रयास करे। बड़ी जीत से राजस्थान का नेट रनरेट बेहतर होगा, जो अभी -0.625 है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ