Hina Khan Lost Project

Video: Hina Khan का कैंसर बना मुसीबत, प्रोफेशनल लाइफ में आया तूफान; छिन गया बड़ा प्रोजेक्ट!

Hina Khan Lost Project: हिना खान कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं। एक्ट्रेस को थर्ड स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ है, जिसके इलाज में उनके पैसे पानी की तरह बहने वाले हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस को कैंसर की वजह से बड़ा नुकसान हो गया है। उन्हें एक फिल्म से निकाल दिया गया है।

Hina Khan Lost Project: हिना खान ने हाल ही में फैंस को बड़ा झटका दिया है। थर्ड स्टेज कैंसर की खबर सुनकर फैंस भी दंग हैं। वहीं, एक्ट्रेस का इलाज शुरू हो चुका है और उन्होंने अपने खूबसूरत बालों की कुर्बानी भी दे दी है। इसी बीच अब हिना खान को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस को कैंसर की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। हेल्थ की वजह से हीना खान के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया है। रातों-रात हिना को एक बड़ी फिल्म से बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि हिना खान को डिज्नी प्लस हॉटस्टार की अपकमिंग फिल्म ‘राप्चिक रीटा’ के लिए चुना गया था। एक्ट्रेस इस फिल्म में वकील का किरदार निभाने वाली थीं। ये एक कोर्ट ड्रामा स्टोरी है, लेकिन एक्ट्रेस की बीमारी का पता चलते ही मेकर्स ने उन्हें एक्ट्रेस अदा शर्मा से रिप्लेस कर दिया। हालांकि, अभी तक इस पर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं। वहीं, दूसरी तरफ एक्ट्रेस के फैंस ये खबर सुनकर भड़क उठे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ