himachal pradesh, Ram Lal Markanda
विज्ञापन

हिमाचल में टूटी BJP! लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी को लगा बड़ा झटका

Himachal Pradesh: पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। वह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर को विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। हिमाचल प्रदेश में 17 लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ 6 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं।

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चुनावों को लेकर जारी बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट के बाद राज्य में सियासी पारा बढ़ा हुआ है। यहां पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, वह कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए रवि ठाकुर को विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज हैं। अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि मारकंडा राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क में हैं। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 17 लोकसभा सीट हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव के साथ 6 विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होने हैं।

कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह लोगों को टिकट

जानकारी के अनुसार उपचुनाव में कांग्रेस से बीजेपी में आए सभी छह लोगों को टिकट दे दिया गया है। जिससे बीजेपी के कई नेता नाराज हैं, दरअसल, डॉ. राम लाल मारकंडा लाहौल स्पीति से अपनी उम्मीदवारी पक्की समझ रहे थे। लेकिन बीजेपी ने यहां से रवि ठाकुर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इसके अलावा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से बीजेपी में आए राजिंदर राणा को सुजानपुर, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, गगरेट से चैतन्य शर्मा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा और कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो को बीजेपी पार्टी ने अपना उम्मीदवार चुना है।

Advertisment

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ