Hathras Stampede : 121 मौतें... 1 डॉक्टर, हाथरस में बाबा का सिस्टम कैसे हुआ फेल? 5 पॉइंट में समझें

Hathras Stampede News : हाथरस हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। यूपी सरकार एक्शन के मूड में है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच टीम गठित कर दी। इस घटना ने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। आइए जानते हैं कि हाथरस में कैसे फेल हो गया बाबा का सिस्टम?

Hathras Stampede latest update

Hathras Stampede Latest Update : उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को आयोजित सत्संग के दौरान अचानक से भगदड़ मच गई थी, जिसमें 121 लोगों की जान चली गई। इसे लेकर पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस हादसे ने यूपी में सिस्टम की पोल खोलकर रख दी। आइए वीडियो के जरिए जानते हैं कि कैसे हुई हाथरस की घटना?

हाथरस घटना के बाद लोगों को टेंपो, बसों और पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचा गया, जहां सिर्फ एक ही डॉक्टर मौजूद था। अस्पताल में पर्याप्त बेड नहीं थे, जिससे इलाज नहीं मिलने की वजह से कई लोगों की जान चली गई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटनास्थल का दौरा किया और हादसे को एक साजिश बताया। कहा जा रहा है कि प्रवचन देने आए भोले बाबा के पीछे भागने के दौरान अचानक से अफरातफरी मच गई। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस घटना को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। आइए पांच पॉइंट में समझते हैं सबकुछ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ