Haryana Assembly Elections 2024

Video: टिकट कटने पर इस BJP नेता के नहीं थमे आंसू, रोते-रोते बोल गए ये बड़ी बात

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 8 अक्टूबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस को छोड़कर कई पार्टियों ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। जिन लोगों को टिकट नहीं मिला, वो रोते दिख रहे हैं।

Haryana Assembly Elections: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बीजेपी ने बुधवार रात को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। जिसमें 67 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी। लेकिन लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में लगातार बगावत देखने को मिल रही है। नेता रो-रोकर टिकट न मिलने का दुख जाहिर कर रहे हैं। रानियां से टिकट मांग रहे रणजीत सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है।

विज्ञापन

वहीं, हिसार से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान किया है। विरोध के बाद भी कई नेता टिकट लेने में कामयाब हो गए हैं। बीजेपी ने कई विधायकों के टिकट भी काटे हैं। पृथला विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे दीपक डागर को भी निराशा हाथ लगी है। जिनका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें वे रोते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उनके साथ विश्वासघात किया है। देखते हैं यह खास रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ