Ballabhgarh Assembly Seat Election 2024

Haryana Election 2024: कांग्रेस ने दादा के सामने उतार दी पोती, राहुल सेना की ये लड़की कौन?

Ballabhgarh Assembly Seat Election 2024: हरियाणा की बल्लभसीट पर इस बार काफी रोचक मुकाबला होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने यहां से मंत्री मूलचंद शर्मा को तीसरी बार कमल खिलाने की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जबकि कांग्रेस ने उनकी पोती पराग शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में प्रचार के लिए आज और कल का दिन ही बाकी है। इस चुनाव में बल्लभगढ़ सीट पर रोचक मुकाबला होने जा रहा है। बल्लभगढ़ सीट से बीजेपी ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने पराग शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के अलावा दादा और पोती के बीच भी हैं। बता दें कि पराग शर्मा के पिता योगेश शर्मा भी कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं। योगेश शर्मा बीजेपी प्रत्याशी मूलचंद शर्मा के भतीजे हैं। ऐसे में यहा मुकाबला काफी रोचक होने जा रहा है।

विज्ञापन

बल्लभगढ़ सीट से 1996 में पहली बार बीजेपी जीत दर्ज करने में सफल रही थी। इसके बाद 2014 में यहां मूलचंद शर्मा ने जीत दर्ज की थी। बता दें कि मूलचंद वर्तमान सैनी सरकार में परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं। 2019 में भी मूलचंद शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी। यहां कांग्रेस की मुश्किलें भी कुछ कम नहीं हैं। आइये जानते हैं इस वीडियो के जरिए…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ