hajipur evm van accident

हाजीपुर में EVM की गाड़ी ने चाचा-भतीजे को रौंदा, गुस्साए ग्रामीणों ने बरसाए पत्थर

Hajipur EVM Van Accident:लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की 5 सीटों पर मतदान हुआ, लेकिन हाजीपुर में मतदान के बाद ईवीएम मशीन ले जा रही एक गाड़ी ने बाइक सवाल चाचा और भतीजे को रौंद दिया।

Hajipur EVM Van Accident: लोकसभा चुनाव का पांचवां चरण भी पूरा हो गया है, लेकिन बीते दिन मतदान खत्म होने के बाद बिहार के हाजीपुर में एक हादसा हुआ। हाजीपुर के आरएन कॉलेज से ईवीएम मशीन ले जा रही एक गाड़ी ने चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। दरअसल हाजीपुर में एक युवक अपने दो भतीजों के साथ बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन

सोमवार की शाम मतदान खत्म होने के बाद ईवीएम मशीन वाली गाड़ी भी उसी सड़क से गुजरी। इस दौरान गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी और चाचा-भतीजा बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाइक को टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने वाहन पर जमकर पत्थर बरसाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ