Vrishabha Rashifal 2025

Video: 117 दिन तक इस राशि पर मेहरबान रहेंगे गुरु देव, नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग

Vrishabha Rashifal 2025: आने वाले 117 दिन तक 12 में से किसी एक राशि के ऊपर गुरु देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही करियर में तरक्की मिलने के भी योग हैं। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं किस राशिवालों की किस्मत गुरु कृपा से चमकने वाली है।

Vrishabha Rashifal 2025: गुरु ग्रह, जिसे बृहस्पति और देवगुरु बृहस्पति भी कहा जाता है, उसका ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है। जिन जातकों की कुंडली में गुरु देव मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उन्हें हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। बुद्धि का विकास होता है और नई चीजों को सीखने का मन करता है। साथ ही वैवाहिक और संतान का सुख मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, मई माह की 14 तारीख को गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में गोचर किया था, जिसके कारण वृषभ राशिवालों का दूसरा भाव प्रभावित हुआ है। कुंडली में दूसरे भाव का संबंध वाणी, धन और परिवार से होता है। 

विज्ञापन

आने वाले 117 दिन यानी 18 अक्टूबर 2025 तक गुरु देव मिथुन राशि में रहेंगे, जिस दौरान वृषभ राशिवालों को लाभ होगा। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और करियर में उच्च स्थान मिलेगा। इसके अलावा संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि आने वाले 117 दिन वृषभ राशिवालों को कोई गंभीर बीमारी होने के योग हैं या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ