Pisces Horoscope 2025

Video: बृहस्पति की कृपा से अप्रैल में बढ़ेगी इस राशि के लोगों की आमदनी, खरीद-बिक्री से भी होगा लाभ!

अप्रैल माह में बृहस्पति की विशेष कृपा से 12 में से किसी एक राशि के जातकों की आमदनी बढ़ सकती है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं अगले महीने किस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

आज मार्च माह का आखिरी दिन है। कल से अप्रैल माह का आरंभ हो जाएगा। अप्रैल में कई महत्वपूर्ण ग्रहों की चाल में बदलाव होगा और समय-समय पर शुभ-अशुभ योग का निर्माण होगा, जिसका प्रभाव सीधे 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल के शुरुआत में मीन राशि के जातकों की कुंडली में पंचग्रही योग बन रहा है, जो उनके लिए शुभ रहेगा। इस योग के शुभ प्रभाव के कारण मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जबकि बृहस्पति और मंगल के कारण आमदनी बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान संपत्ति की खरीद-बिक्री से भी लाभ होने की संभावना है।

विज्ञापन

प्रॉपर्टी में किए पुराने निवेश से भी अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों को लाभ होगा। अप्रैल माह के मध्य में सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका शुभ प्रभाव इनके जीवन पर पड़ेगा। कानूनी मामलों से धन लाभ हो सकता है। केतु के कारण कारोबार और नौकरी में भी धन लाभ हो सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि अप्रैल माह में मीन राशि के जातकों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ