Singh Rashifal 2025

Video: ग्रहों और षडाष्टक योग से बढ़ेगी इस राशिवालों के परिवार में टेंशन, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला

Singh Rashifal 2025: राशि चंद्र की 5वीं राशि सिंह के जातकों के लिए अगस्त माह के आखिरी कुछ दिन अच्छे नहीं रहेंगे। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस दौरान सिंह राशिवालों को किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

Singh Rashifal 2025: अगस्त माह के आखिरी हफ्ते में षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव राशि चक्र की 5वीं राशि सिंह के लोगों के ऊपर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में परिवारवालों के बीच तालमेल की कमी रहेगी। ऐसे में किसी भी बात पर बहस न करें और छोटी-छोटी बातों को अनदेखा करने का प्रयास करें। इसके अलावा घर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। घर के बड़ों की बातों को मानें और उनका पूरा सम्मान करें।

विज्ञापन

अगस्त माह के आखिरी कुछ दिनों में शनि, राहु और केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव के कारण विवाहित जातकों के जीवन में बेवजह का तनाव पैदा हो सकता है। सिंगल जातक 31 अगस्त से पहले अपनी शादी से जुड़ा कोई फैसला न लें, नहीं तो जीवनभर पछताना पड़ेगा। इसके अलावा इस दौरान सिंह राशिवालों की सेहत भी अच्छी नहीं रहेगी। यदि आप जानना चाहते हैं सिंह राशिवालों को 31 अगस्त 2025 तक कौन-कौन सी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ