Grah Shanti Upay

Video: मार्च में इन उपायों से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम!

Grah Shanti Upay: मार्च माह में कुछ विशेष उपाय करने से साधक को अपनी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं 12 राशियों के जातकों के लिए इस महीने कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे।

Grah Shanti Upay: अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना मार्च चल रहा है। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से ये माह बेहद खास है। इस दौरान होलिका दहन, होली, चैत्र नवरात्रि, आमलकी एकादशी और फाल्गुन पूर्णिमा आदि कई व्रत-त्योहार हैं। पर्वों के अलावा इस महीने सूर्य, शनि, गुरु, राहु और केतु आदि ग्रहों की चाल में भी बदलाव होगा जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। ज्योतिष में बताया गया है कि जब भी ग्रहों की चाल बदलती है तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों के ऊपर पड़ता है। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

हालांकि कुछ अचूक उपायों को करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। आज पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मार्च माह में किस राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इस महीने आपको किन-किन बातों पर खास ध्यान देना होगा। यदि आप जानना चाहते हैं इस महीने आपके लिए कौन-कौन से उपाय करने हितकारी रहेंगे तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ