Vrishabha Rashifal 2025

Video: 20 दिनों तक इस राशिवालों पर पड़ेगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव, भूलकर भी न करें निवेश

Vrishabha Rashifal 2025: आने वाले 20 दिनों तक कुछ ग्रहों का अशुभ प्रभाव वृषभ राशिवालों के जीवन पर पड़ेगा। इसी वजह से उन्हें कुछ मामलों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 30 जून 2025 तक वृषभ राशिवाले कौन-कौन सी गलतियां करने से बचें।

Vrishabha Rashifal 2025: राशि चक्र में वृषभ राशि को दूसरा स्थान प्राप्त है, जिसका प्रतीक बैल है। इस राशि का संबंध पृथ्वी तत्व से है, जबकि इसके स्वामी धन, वैभव, सुंदरता, पैसे और प्रेम के दाता शुक्र हैं। वृषभ राशि वाले लोग ईमानदार होते हैं, जो हर काम को पूरी ईमानदारी से करने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन इनकी चाल अन्य राशियों की तुलना में काफी धीमी होती है। मासिक राशिफल के जरिए वृषभ राशिवालों को ये पहले ही पता चल सकता है कि आने वाला महीना उनके लिए कैसा रहेगा। लेकिन जब भी किसी ग्रह की जगह बदलती है तो उसके कारण वृषभ राशिवालों के जीवन में बदलाव आता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जून माह में वृषभ राशिवालों के जीवन पर कुछ ग्रहों का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। खासकर मंगल और केतु से इन्हें बचकर रहना होगा। इसके अलावा निवेश करने और जल्दबाजी में फैसले लेने से भी बचें। यदि आप जानना चाहते हैं कि वृषभ राशिवालों को 30 जून 2025 तक और किन-किन चीजों को लेकर सावधान रहने की जरूरत है तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ