Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित-विराट फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अगले महीने कर सकते हैं मैदान पर वापसी 

BCCI: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले 19 अक्टूबर को मैदान पर वापसी करने वाले थे, लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है। जिसके मुताबिक अगले महीने दोनों स्टार खिलाड़ी ब्लू जर्सी में मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

BCCI: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। अब दोनों सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। जिसके कारण ही लंबे समय से दोनों इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं। दोनों स्टार खिलाड़ी पहले 19 अक्टूबर को मैदान पर वापसी करने वाले थे, लेकिन अब एक खुशखबरी सामने आई है। जिसके मुताबिक अगले महीने दोनों स्टार खिलाड़ी ब्लू जर्सी में मैदान पर वापसी कर सकते हैं। 

विज्ञापन

रोहित-विराट सितंबर में कर सकते हैं कमबैक 

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनकी जूनियर टीम इंडिया आ रही है। सितंबर 16 से इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। वहीं 3 मैचों की वनडे सीरीज 30 सितंबर से खेली जाएगी। ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंडिया ए की वनडे टीम में चुना जा सकता है। ऐसे में दोनों स्टार खिलाड़ी 30 सितंबर को मैदान पर नजर आ सकते हैं। इस सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ