सियासी राह पर क्यों उतरीं अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत? शिव मंदिर में टेका माथा

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव चल रहा है। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच गाजीपुर में अफजाल अंसारी की बेटी ने भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या है वजह?

Afzal Ansari daughter Nusrat ansari

Ghazipur Lok Sabha Election : देश में लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। दो चरणों की वोटिंग खत्म हो गई है। अब पार्टियों के दिग्गज नेता तीसरे चरण के लिए लगातार जनसभा और रैली कर रहे हैं। यूपी की गाजीपुर सीट पर अफजाल अंसारी की बेटी पहली बार चुनाव प्रचार में नजर आईं।

समाजवादी पार्टी ने गाजीपुर से अफजाल अंसारी को चुनावी मैदान में उतारा है। बेटी नुसरत अंसारी महिला टोली के साथ अपने पिता के लिए क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने सपा दफ्तर पर महिलाओं के साथ मीटिंग कर चुनाव की रणनीति बनाई। इस दौरान नुसरत ने आदर्श बाजार के शिव मंदिर में माथा टेका। सोशल मीडिया पर उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 30 जून तक गैंगस्टर मामले के निस्तारण का आदेश दिया है। इस मामले में HC में 2 मई से सुनवाई शुरू होगी, जबकि गाजीपुर में 7 मई से नामांकन शुरू होगा। ऐसे में अगर हाई कोर्ट से अफजाल अंसारी की सजा बहाल हो जाती है तो वो चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अगर सुनवाई टलती है तो भी उनपर सजा की तलवार लटकती रहेगी। ऐसे में माना जा रहा है कि पिता अफजाल अंसारी के साथ नुसरत भी अपना नामांकन दाखिल कर सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ