गौतम गंभीर (1)

गौतम गंभीर ने खुद छोड़ी राजनीति या भाजपा से टिकट कटने का आभास था? क्या कहती है जनता

Gautam gambhir leaves politics: गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। X पर पोस्ट कर उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर केंद्रित है।

Gautam gambhir leaves politics: पूर्वी दिल्ली के बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने आज सुबह चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की। लेकिन उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों का कुछ और ही कहना है। न्यूज 24 ने जब पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लोगों की नब्ज जानने की कोशिश की तो लोगों ने खुलकर अपने सांसद पर बात की।

विज्ञापन

सांसद ने नहीं दिया पर्याप्त समय

लोगों का कहना था कि इस बार बीजेपी से गौतम गंभीर को टिकट नहीं मिलना था, इस बात का उन्हें पहले ही अहसास हो गया था। पूर्वी दिल्ली के संसदीय क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र को पर्याप्त समय नहीं दिया। जिससे यहां के विकासकार्य प्रभावित हुए। लोगों का आरोप था कि वह चुनाव जीतने के बाद खिचड़ीपुर में नहीं आए। वह लोगों से नहीं मिलते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ