IND vs AUS 4th Test

IND vs AUS: दूसरे दिन इन 4 खिलाड़ियों ने डुबाई लुटिया, मेलबर्न में कैसे होगा टीम इंडिया का बेड़ा पार?

मेलबर्न टेस्ट का दूसरा भी ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। पहली पारी में कंगारुओं ने 474 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपने 5 विकेट महज 164 के स्कोर पर ही गंवा दिए हैं।

IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न के मैदान पर खेला जा रहा है। टेस्ट का दूसरा दिन भी कंगारू टीम के नाम रहा। पहली इनिंग में 474 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है। टीम इंडिया दूसरे ही दिन पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। हार को टालने के लिए भारतीय टीम को तीसरे दिन जबरदस्त खेल दिखाना होगा।

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज गेंद से एक बार फिर बुरी तरह से फ्लॉप रहे और उनकी झोली में एक भी विकेट नहीं आया। सिराज ने 23 ओवर गेंदबाजी की और उसमें 122 रन लुटा डाले। वहीं, बल्लेबाजी में कप्तान रोहित शर्मा ने फिर निराश किया और वह सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। नंबर तीन की पोजीशन पर उतरे केएल राहुल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 24 रन बनाकर चलते बने। विराट कोहली अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 36 रन बनाकर आउट हुए। कोहली की गलती की वजह से यशस्वी जायसवाल को भी रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ