Rinku Singh

Asia Cup 2025 की टीम से कटेगा इन 5 खिलाड़ियों का पत्ता! रिंकू सिंह पर भी लटक रही तलवार

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होनी है। 8 देशों के बीच खेले जाने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का चयन जल्द ही होना है।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का घमासान 9 सितंबर से यूएई की धरती पर शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया पहले मुकाबले में यूएई से भिड़ेगी। हालांकि, 8 देशों के बीच होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते टीम इंडिया की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन

इंग्लैंड में इंजर्ड होने के बाद ऋषभ पंत एशिया कप 2025 में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी भी अभी अपने इंजरी से उबर रहे हैं और उनके खेलने के चांस भी काफी कम हैं। रिंकू सिंह के नाम पर भी तलवार लटक रही है।

विज्ञापन

रिंकू ने पिछली 10 पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। यानी रिंकू की हालिया फॉर्म उनके खिलाफ जा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिलेक्टर्स शुभमन गिल पर विश्वास दिखाने के मूड में हैं। अगर गिल को टीम में मौका दिया जाता है, तो यशस्वी जायसवाल का पत्ता कट सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ