RCB Team

IPL 2025 Final: इन 5 खिलाड़ियों के बूते खत्म हुआ RCB का 'विराट' इंतजार, अकेले गेंदबाज ने तोड़ा पंजाब का सपना

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के खिताब पर आरसीबी ने कब्जा जमा लिया है। इन पांच खिलाड़ियों ने टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया।

IPL 2025 Final: आरसीबी ने पंजाब किंग्स को आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में 6 रनों से हराकर 17 साल का सूखा खत्म कर दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली बार चैंपियन बन गई है। आरसीबी से मिले 191 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन ही बना सकी।

विज्ञापन

आरसीबी को चैंपियन बनाने में विराट कोहली का अहम रोल रहा। कोहली ने 35 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जितेश शर्मा ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 10 गेंदों पर 24 रन की धांसू पारी खेली। हालांकि, आरसीबी की जीत की कहानी असल मायनों में क्रुणाल पांड्या ने लिखी। क्रुणाल ने अहमदाबाद में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माने जाने वाली पिच पर 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। क्रुणाल ने जोश इंग्लिश और प्रभसिमरन के बड़े विकेट अपने नाम किए। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ