Untitled design - 2024-11-10T170259.921

पाकिस्तान ने घर में घुसकर तोड़ा कंगारुओं का गुरूर, ये पांच खिलाड़ी रहे ऐतिहासिक जीत के हीरो

पाकिस्तान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने पूरी सीरीज में जमकर कहर बरपाया।

AUS vs PAK 3rd ODI: पाकिस्तान ने घर में घुसकर कंगारुओं का गुरूर चकनाचूर कर डाला है। तीन मैचों की वनडे सीरीज को मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया। 22 साल में यह पहला मौका है, जब पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एकदिवसीय सीरीज पर कब्जा जमाया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन पूरी सीरीज में जोरदार रहा। हैरिस रऊफ ने अपनी रफ्तार के दम पर कंगारू बल्लेबाजों की नाक में दम किया।

विज्ञापन

रऊफ ने 3 मैचों में कुल 10 विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, नई गेंद से शाहीन शाह अफरीदी ने जमकर कहर बरपाया और 3 मैचों में कुल 8 विकेट चटकाए। गौर करने वाली बात यह है कि अफरीदी का इकॉनमी सिर्फ 3.76 का रहा। नसीम शाह ने भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। बल्लेबाजी में सैम आयूब ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया। उन्होंने 3 मैचों में कुल 125 रन ठोके। अब्दुला शफीक ने 3 पारियों में 113 रन ठोकते हुए टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम किरदार निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ